Bihar

बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का जदयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, नीतीश सरकार के इस फैसले से हैं नाराज

बिहार में एक अप्रैल से कॉलेजों में आयोजित होने वाली प्लस 2 कक्षाओं को बंद करने के राज्य सरकार के फैसले पर के खिलाफ इंटरमीडिएट के छात्रों ने पटना में गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, जदयू कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला : प्लस टू स्कूलों में स्थानांतरित किए जाएंगे छात्र

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को डिग्री कालेज से नामांकन स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए परीक्षा समिति की ओर से विज्ञापन भी जारी किया गया है।

परीक्षा समिति ने कहा है कि सत्र 2023-25 के लिए इंटर में सभी डिग्री कालेजों के 11 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी 12 वीं की पढ़ाई के लिए इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन लेंगे।

सत्र 2024-25 में 12 वीं की पढ़ाई डिग्री कालेजों में नहीं होगी। नामांकन स्थानांतरित करने के लिए विद्यार्थी 21 से 31 मार्च तक ओएफएसएस पोर्टल पर विकल्प भर सकते हैं।

इस दौरान संबंधित सभी विद्यार्थी http://online.ofssbihar.in/studentlogin.aspx पर नजदीकी अथवा सुविधानुकूल उच्च माध्यमिक विद्यालयों जिनमें सीट रिक्त है का विकल्प भरेंगे।

अगर कोई विद्यार्थी आवंटित प्लस टू विद्यालय में नामांकन नहीं लेते हैं तो वर्तमान सत्र 2024-25 में उनका नाम पोर्टल से हटा दिया जाएगा।

विद्यार्थी रिक्त सीटों की स्थिति www.ofssbihar.in पर देख सकते हैं। जिन विद्यालय में सीट रिक्त नहीं है, उसका विकल्प नहीं दिया जा सकता है।

परीक्षा समिति ने कहा है कि पूर्व में नामांकन में लिए गए मोबाइल नंबर एवं आवेदन रिफरेंस नंबर के माध्यम से ही पोर्टल पर लागइन किया जा सकता है। पूर्व में 11 वीं कक्षा के लिए जिस संकाय में नामांकन लिया गया है, उसी संकाय में नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।

नामांकन के लिए अधिक काउंटर की करनी होगी व्यवस्था

समिति ने सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कहा है कि निर्धारित तिथि में नामांकन लेना है। इसके लिए नामांकन के लिए आवश्यक काउंटर की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थलों पर उक्त संस्थान के लिए नामांकित विद्यार्थियों की सूची भी लगाएंगे। अगर नामांकन के दौरान कोई परेशानी होती है तो समिति के हेल्प लाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…

4 घंटे ago

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

13 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

13 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

14 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

18 घंटे ago