Bihar

चार दिन में ही इंग्लैंड से भारत लौट रहे नीतीश कुमार, सोमवार को पटना वापस आएंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विदेश दौरे से भारत लौट रहे हैं। सोमवार 11 मार्च को वे इंग्लैंड से दिल्ली आएंगे, इसके बाद शाम में ही वे पटना आ जाएंगे। पहले बताया जा रहा था कि उनका विदेश दौरा करीब एक हफ्ते का है। मगर चार दिन बाद ही वे इंग्लैंड दौरे से वापस लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के भारत लौटने के बाद एनडीए में लोकसभा चुनाव का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल हो सकता है। बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दलों में सीटों को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है।

सीएम नीतीश कुमार बीते 6 मार्च को पटना से दिल्ली गए थे। वहां से 7 मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। इंग्लैंड में उन्होंने साइंस सिटी का अवलोकन किया। साथ ही निवेशकों से चर्चा कर उन्हें बिहार आने का न्योता दिया। इसके अलावा उन्होंने प्रवासी बिहारियों से भी मुलाकात की। सीएम नीतीश ने लंदन में साइंस म्यूजियम का दौरा करने के बाद कहा कि पटना में बन रही साइंस सिटी को भी इसी तर्ज पर बनाया जाएगा। पटना में इसके निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान के मूलभत सिद्धांतों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी।

सीट शेयरिंग पर माथापच्ची के बीच नीतीश का विदेश दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विदेश दौरा ऐसे समय पर हुआ, जब एनडीए में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची हो रही है। चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। बीजेपी ने देशभर में 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए, मगर बिहार में जेडीयू समेत अन्य सहयोगी दलों से सीट बंटवारा नहीं होने से प्रत्याशियों की घोषणा होल्ड पर रखी है। एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की चर्चा भी तेज है। अब नीतीश कुमार के इंग्लैंड से लौटने के बाद बीजेपी सीट शेयरिंग फॉर्मूले को अंतिम चरम में पहुंचाने का प्रयास करेगी। ताकि जल्द से जल्द उम्मीदवार उतारकर सीटों पर तैयारी की जा सके।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने सभी दलों के हितों को ध्यान में रखते हुए नया सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार किया है। बीजेपी खुद 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही नीतीश की जेडीयू को 15 सीटें दी जा सकती हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को 5 जबकि पशुपति पारस की रालोजपा, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलजेडी को एक सीट दी जा सकती है। चिराग को महागठबंधन से भी 8 सीटों का ऑफर मिला है। दूसरी ओर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की बीजेपी नेताओं से चर्चा हो रही है। उनके एनडीए में शामिल होने के कयास तेज हैं। अगर वे गठबंधन में आते हैं तो बीजेपी अपने कोटे से एक सीट उन्हें दे सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago