National

‘अब पीएम मोदी को बाहरी मत कहना’, युसूफ पठान को टिकट देने पर BJP ने TMC पर साधा निशाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार को जारी कर दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर ‘बाहर से लोगों’ को आगे लाने का आरोप लगाया। बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार ने कहा कि TMC उम्मीदवार कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान इस राज्य से नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘टीएमसी की सूची को लेकर अभिषेक बनर्जी ऐसे बयान दे रहे थे जैसे भाजपा बंगाल विरोधी हो। उनके उम्मीदवारों को देखकर यह साफ है कि ममता की पार्टी बाहर से लोगों को ला रही है। क्या कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान बंगाली हैं? पठान तो गुजरात से आते हैं। पीएम मोदी भी यहीं से आते हैं। ऐसे में उनके लिए पीएम मोदी बाहरी व्यक्ति कैसे हो जाते हैं।’

सुकांत मजूमदार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के पास सही उम्मीदवार ही नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘टीएमसी के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने एक मौजूदा मंत्री को टिकट दिया है।’ भाजपा नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन बिना कप्तान के जहाज की तरह हो गया है। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी की यही रणनीति है। टीएमसी में इस बात पर जोर रहता है कि कोई भी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से बड़ा नेता न बने। इसलिए वे अभिनेत्रियों को टिकट देते हैं ताकि उनका भतीजा राजनेता बना रहे।’

टीएमसी ने 7 सांसदों को नहीं दिया टिकट  

बता दें कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट नहीं दिया है और कुछ नए चेहरों को मैदान में उतारा है जिनमें पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को असानसोल से फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। सिन्हा ने पिछला चुनाव भी आसनसोल से जीता था। बसीरहाट लोकसभा सीट से पार्टी ने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है और यहां से सांसद नुसरत जहां को टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने 23 सांसदों में से 16 पर भरोसा जताया है। जिन 7 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया गया, उनमें बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह भी शामिल हैं जो दो साल पहले भाजपा छोड़कर सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

18 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

7 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

14 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago