Bihar

बिहार सक्षमता परीक्षा में 5वीं तक के लिए 93% शिक्षक सफल, bsebsakshamta.com पर देखें रिजल्ट…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BSEB Bihar Sakshamta Pariksha result 2024 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुक्रवार की देर शाम पहले चरण की सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। समिति ने प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक से पांच के शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया है। सक्षमता परीक्षा में शामिल हुए कुल 1,48,845 शिक्षकों में से 1,39,010 उत्तीर्ण हुए हैं। पास होने का प्रतिशत 93.39 है। बिहार बोर्ड की वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर शिक्षक अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। परीक्षाफल को देखने के लिए शिक्षकों को अपना आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि डालना होगा।

सक्षमता परीक्षा, 2024 (प्रथम) के तहत कक्षा 1-5 में 1,48,845 शिक्षकों के लिए 26 फरवरी से 6 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 1-5 में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अभ्यर्थियों को भाषा के अन्तर्गत अंग्रेजी, हिन्दी उर्दू या बांग्ला में से किसी एक भाषा की परीक्षा देनी थी। इस प्रकार, कक्षा 1-5 में हिन्दी विषय के 1,29,439, उर्दू के लिए 19,317 और बांग्ला विषय में 89 शिक्षक अभ्यर्थी (तीनों विषय मिलाकर कुल 1,48,845 शिक्षक अभ्यर्थी) परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा 1-5 के शिक्षकों में हिन्दी विषय का विकल्प भरे हुए 1,29,439 शिक्षकों में से 1,22,347 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 94.52 है। वहीं उर्दू विषय में कुल 19,317 शिक्षकों में से 16,575 उत्तीर्ण हुए हैं, जिनका पास प्रतिशत 85.81 है। वहीं बांग्ला विषय का विकल्प भरनेवाले 89 शिक्षकों में 88 शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 98.88 है।

फेल हो गए 9,835 गुरु जी

बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार इस परीक्षा में कुल 9,835 शिक्षक अनुत्तीर्ण रहे हैं। इन्हें विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए आगामी परीक्षाओं में पास करना होगा। स्थानीय निकायों के शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का दर्जा पाने के लिए कुल पांच परीक्षाओं में से एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

सफल शिक्षकों के लिए कराई जाएगी काउंसिलिंग:

यह परीक्षाफल पूरी तरह से औपबंधिक है, क्योंकि परीक्षाफल प्रकाशन के बाद शिक्षा विभाग द्वारा सभी सफल शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा इन शिक्षकों को अलग से सूचना दी जायेगी। सफल शिक्षकों को जिला आवंटन के उपरांत शिक्षा विभाग विद्यालय आवंटित करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago