नीतीश सरकार ने ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया है. शनिवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी. इससे पहले मुख्य सचिव के पद पर तैनात आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया था. उसके बाद ब्रजेश मेहरोत्रा को ये जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
ब्रजेश मेहरोत्रा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे फिलहाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ साथ संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे. राज्य सरकार ने उन्हें 4 मार्च 2024 से बिहार का मुख्य सचिव बनाया है.
इसके अलावा विकास आयुक्त के पद पर चैतन्य प्रसाद की तैनाती की गयी है. चैतन्य प्रसाद फिलहाल जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. राज्य सरकार ने उन्हें विकास आयुक्त बनाने के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है.
बता दें कि बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने वीआरएस ले लिया हैं. 30 अप्रैल को वे रिटायर्ड होने वाले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके वीआरएस के आवेदन पर अपनी मंजूरी दे दी है.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि उनके बीपीएससी अध्यक्ष बनने की भी चर्चा हो रही है. अतुल प्रसाद के सेवानिवृत होने के बाद बीपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली है और उसे अतिरिक्त प्रभार के सहारे चलाया जा रहा है. वहीं विकास आय़ुक्त विवेक कुमार सिंह ने भी वीआरएस ले लिया था. उन्हें रेरा का अध्यक्ष बनाया गया है. उसके बाद इस पद पर चैतन्य प्रसाद की तैनाती हुई है.
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…