Bihar

BPSC TRE Exam: तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा की आ गई डेट, जानिए.. कब होगा एग्जाम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में तीसरे चरण की होने वाली शिक्षक बहाली के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। बीपीएससी ने परीक्षा की तिथि घोषित की है। बीपीएससी की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।

बिहार लोक सेवा आयोग ने के नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए आगामी 15 और 16 मार्च को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं है। परीक्षा में एक ही पेपर होंगे।

ढाई घंटे की परीक्षा में भाग एक भाषा, भाग दो में सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित सबजेक्ट का होगा। भाषा क्वालिफाइंग विषय होगा, जिसमें 30 अंकों के 30 सवाल पूछे जाएंगे वहीं सामान्य अध्ययन में 40 अंकों के चालीस सवाल होंगे। जबकि जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 अंक के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाई होने के बाद ही मेधा सूची बनाई जाएगी। BPSC TRE 3.0 में भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और ना ही इंटरव्यू नहीं होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

42 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

50 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago