Bihar

BPSC TRE 3.0 Exam Postponed : इस दिन की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तिथि का ऐलान बाद में

बिहार लोक सेवा आयोग ने 16 मार्च को एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली तीसरे चरण की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 15 मार्च को दो शिफ्टों में होने वाली परीक्षा का शेड्यूल पहले जैसा रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीपीएससी ने नोटिस में कहा है कि 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड कल 7 मार्च को जारी होंगे। शिक्षा विभाग के तहत वर्ग 9-10 के सभी विषय, शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के तहत वर्ग – 11वीं 12वीं के सभी विषय और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत वर्ग 6-10 के सभी विषयों के लिए सूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।

16 मार्च को ये परीक्षा होने वाली थीं जो अब नहीं होंगी-

12 से 2 .30 बजे- विषय हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
– शिक्षा विभाग (9-10) माध्यमिक तथा विशेष विद्यालय अध्यापक पद के सभी विषयों के लिए।
– अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग (6-10 ), कंप्यूटर विज्ञान,संगीत एवं कला विषय छोड़कर सभी विषय।

15 मार्च को ये परीक्षाएं होंगी, इनके एडमिट कार्ड कल

पहली पाली 9.30 बजे से 12.30 बजे- विषय गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू (शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय, कक्षा 6 से 8 के लिए)
दूसरी पाली 2.30 बजे से 5 बजे- विषय सामान्य, उर्दू, एवं बांग्ला (शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्य विद्यालय, पहली से पांचवीं कक्षा के सभी विषयों के लिए) और अनुसूचित जाति एवं कल्याण विभाग (पहली से पांचवीं कक्षा)

12 मार्च को मिलेगी परीक्षा कोर्ड की जानकारी

7 मार्च को जारी एडमिट कार्ड में जिले का नाम अंकित होगा। अभ्यर्थियों को पहले ही परीक्षा का जिला अवांटित कर दिया जाएगा। परीक्षा कोड की जानकारी 12 मार्च को मिलेगी। आयोग की से जारी निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में एक घंटा पहले प्रवेश करना होगा। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

28 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

1 घंटा ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago