Bihar Police Constable Exam Kab Hoga 2024: केंद्रीय चयन पर्षद (कांस्टेबल भर्ती) की ओर से बिहार पुलिस में सिपाही के 2139 पदों पर भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में होने वाली परीक्षा रद्द हुए करीब 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक सीएसबीसी की ओर से कोई अपडेट नहीं मिली। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक की घटना के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर की परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसके बाद 7 व 15 अक्टूबर को परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बिहार पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में राज्यभर से करीब 300 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन लाखों अभ्यर्थियों को अभी तक पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तिथि जारी होने का इंतजार है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET) होनी है। इसके लिए अभ्यर्थी पिछले करीब एक साल से कांस्टेबल भर्ती की तैयारी में पसीना बहा रहे हैं। उम्मीद है कि सीएसबीसी जल्द ही लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीद पर ध्यान देगा और कांस्टेबल परीक्षा की नई तिथियां घोषित करेगा।
केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 3 अक्टूबर 2023 को जारी नोटिस के अनुसार, रद्द व स्थगित की गई प्रथम से लेकर षष्ठम् पाली की लिखित परीक्षाओं की नई तिथि व समय के संबंध में सूचना पर्षद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों को सलाह है कि समय-समय पर कांस्टेबल परीक्षा की वेबसाइट भी देखते रहें।
पेपर लीक के बाद बोर्ड में हुआ बदलाव:
बिहार सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद जिम्मेदार बड़े अधिकारियों का फेरबदल किया है। पिछले महीने सरकार ने केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद के अतिरिक्त प्रभार से गृह रक्षवाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक सह महासमादेष्टा शोभा ओहटकर पद मुक्त कर दिया था। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेन्द्र कुमार संभाल रहे हैं। सीएसबीसी के नए अध्यक्ष के सामने अब समय पर और सफलता पूर्वक पुलिस परीक्षा कराने की चुनौती है। क्योंकि हाल में पेपर लीक की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कभी शिक्षक भर्ती परीक्षा तो कभी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…