Bihar

Bihar Board Matric Result 2024 : कल घोषित होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे, 4 स्टेप्स में कर सकेंगे चेक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 घोषित होने की घड़ी नजदीक आ गई है। बिहार बोर्ड की ओर से कल, रविवार को 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 23 मार्च को जानकारी दी थी कि मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च 2024 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे 23 मार्च को घोषित किए गए हैं जिसमें कुल 87.21 फीसदी छात्र सफल हुए हैं जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में पिछले 4 सालों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसााइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होंगे।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। कुल 1,548 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई थी।

4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड रिजल्ट:

1- बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे ‘मैट्र्रिक परीक्षा 2024 रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें।

3- छात्र अब नए पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर व रोल कोड दर्ज कर सब्मिट बटन दबाएं।

4- अब रिजल्ट आपके सामने होगा जिसे चेक करें और डाउनलोड करें।

आपको बता दें कि बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट पिछली बार भी 31 मार्च को जारी किया गया था। पिछली बार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में करीब 81 फीसदी छात्र सफल हुए थे। वहीं 2022 में करीब 79 फीसदी छात्र सफल हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पिछले वर्ष मोहम्मद रुम्मन अशरफ ने टॉफ किया था। जबकि नम्रता कुमारी दूसरी रैंक से राज्य में टॉप किया था।

बिहार बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर:

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी किसी परेशानी या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी बीएसईबी के संपर्क नंबर -0612-2230009 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल आईडी -info@biharboard.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago