Bihar

बिहार NDA में सीट का हुआ बंटवारा: देखिये आपके लोकसभा क्षेत्र से कौन सी पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनत्रांतिक गठबंधन ने बिहार में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी 17 सीट लड़ेगी जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू 16 सीट लड़ेगी। बाकी सीटों में चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास को 5 सीटें, जीतनराम मांझी की हम को 1 सीट और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 1 सीट मिली है। खास बात ये है कि पशुपति पारस की पार्टी के कब्जे वाली नवादा सीट इस बार खुद बीजेपी लड़ेगी। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे का ऐलान किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जेडीयू नेता संजय झा समेत अन्य दलों के नेता भी मौजूद थे।

तावड़े ने पांच दलों के बीच बंटी 40 सीटों की सूची भी जारी की जिससे साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की रालोजपा का पत्ता कट गया है। पुरानी लोजपा के कब्जे वाली नवादा सीट इस बार बीजेपी लड़ेगी जहां से पारस कैंप के चंदन सिंह सांसद हैं। चंदन लोजपा के कद्दावर नेता सूरजभान सिंह के भाई हैं।

बिहार में बीजेपी ये 17 लोकसभा सीट लड़ेगी- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम।

बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू ये 16 लोकसभा सीट लड़ेगी- वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर।

बिहार में चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास ये 5 लोकसभा सीट लड़ेगी- हाजीपुर, वैशाली, खगड़िया, समस्तीपुर और जमुई

बिहार में जीतनराम मांझी की हम ये 1 लोकसभा सीट लड़ेगी- गया

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो ये 1 लोकसभा सीट लड़ेगी- काराकाट

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा के बाद सबकी नजर हाजीपुर के मौजूदा सांसद पशुपति पारस की पार्टी पर होगी जिसके पास पारस समेत पांच सांसद हैं। बाकी चार सांसदों में चंदन सिंह और प्रिंस राज को छोड़ दें तो वीणा सिंह और महबूब अली कैसर चिराग के कैंप में वापसी कर चुके हैं। पारस ने पिछले हफ्ते कहा था कि बीजेपी की लिस्ट आने के बाद ही वो आगे की बात करेंगे। अब जब बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है तो पारस के अगले कदम पर एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन की भी नजर होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago