Bihar

बिहार NDA में 40 लोकसभा सीटों पर बंटवारा फाइनल, जानें किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत की रणनीति भी बना ली है. NDA में सीट बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी भी समाप्त हो गई. एनडीए में शामिल पार्टियों ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है. दिल्ली में सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद सीट बंटवारे के फॉर्मूले का ऐलान किया गया.

बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने सीट बंटवारे की जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी 17 सीटों पर, जेडीयू 16 सीटों पर और चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को एक-एक सीट मिली है.

सीट बंटवारे को लेकर हुई एनडीए की फाइनल बैठक में जेडीयू का प्रतिनिधित्व उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी, चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद रहें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago