Bihar

बिहार में लागू नहीं होगा CAA; बीजेपी की सहयोगी JDU के खालिद अनवर का दावा, नीतीश का दिया हवाला

नरेंद्र मोदी की सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का लागू कर दिया है। इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की एनडीए सरकार प्रदेश में यह कानून लागू करेगी या नहीं, इस पर जदयू नेता खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस को संबोधित करते हुए खालिद अनवर ने कहा है कि प्रदेश में यह कानून लागू नहीं होगा इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर बीते 11 मार्च को CAA कानून देशभर में लागू करने का ऐलान किया जा चुका है।

नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी। 4 साल बाद 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे अमल में लाया गया। बीजेपी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में किया गया वादा हमने पूरा किया। इस बीच खालिद अनवर ने यह बयान तब दिया है जब नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल हो चुके हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए खालिद अनवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही इस पर अपना स्टैंड क्लियर कर चुके हैं कि बिहार में इस कानून को लागू नहीं किया जाएगा। जदयू नेता ने कहा कि हमारे प्रदेश की 13 करोड़ जनता बिहारी हैं। यहां किसी सीएए, एनआरसी या एनपीआर की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार है तब तक किसी जाति, धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उनसे उनकी नागरिकता नहीं छीन जा सकती।

प्रेस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के रहते ही बिहार विधानसभा में यह रिजॉल्यूशन पास किया गया था कि प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन या नेशनल पापुलेशन रजिस्टर जैसे किसी चीज की जरूरत नहीं है। खालिद अनवर का यह बयान बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों पर असर डाल सकता है।

उधर केंद्र सरकार देशभर में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को लागू करने के लिए कृत संकल्प है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कह चुके हैं कि अब इस कानून को किसी भी हाल में वापस नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार इस पर कोई समझौता नहीं करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि अब लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक किया जाएगा कि यह नागरिकता देने वाला कानून है ना कि लेने वाला। विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा है। लेकिन कोई फायदा नहीं होगा। अगर कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो कानून को हटा देंगे तो हमारा कहना है कि जनता उन्हें इसका मौका नहीं देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago