Bihar

बिहार MLC चुनाव: RJD से राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम तय! जानिए और किन नामों की है चर्चा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधान परिषद (Bihar MLC Chunav) के लिए महागठबंधन के लिए चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है. हालांकि राजद प्रत्याशी के रूप में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के नाम तय माने जा रहे हैं. इनके नामों की केवल घोषणा होना बाकी है. गुरुवार को दस सर्कुलर रोड पर विधान परिषद प्रत्याशी के चयन के संदर्भ में महागठबंधन नेताओं के बीच उच्च स्तरीय विमर्श चला. महागठबंधन में दो सीटें फसी है. देर शाम दोनों सीट के लिए कई नाम हवा में तैरते रहे. हालांकि राजद की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहसा गया. माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सारे नाम स्पष्ट होंगे. राजद यदि चार सीटों पर उम्मीदवार उताोगा तो कांग्रेस खाली हाथ होगी.

राजद के इन नेताओं के नाम चर्चे में..

चर्चा के अनुसार विधान परिषद की बाकी दो सीटों पर राजद के ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उर्मिला ठाकुर का नाम चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो इन दोनों नामों पर अपनी मुहर लगा सकते हैं. चर्चा यह भी है कि राजद अति पिछड़ा वर्ग के नारायण महतो को भी मौका दिया सकता है. चौथा नाम सीतामढ़ी की रहने वाली रितु जायसवाल का भी चर्चा में है. इन चार नामों में से केवल दो नामों पर अभी आधिकारिक निर्णय होना बाकी है.

राजद और कांग्रेस के बीच बन गयी बात?

सियासी सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद के लिए शेष बची चारों सीटें राजद अपने प्रत्याशी उतारने जा रहा है. कांग्रेस को चूंकि राज्य सभा में एक सीट दी जा चुकी है,इसलिए माना जा रहा है कि राजद और कांग्रेस आलाकमान में यह सहमति बन गयी है कि विधान परिषद के इन चुनावों में राजद अपना प्रत्याशी उतारे. हालांकि इस मामले में बहुत सारी बातें सामने आना बाकी है. इससे पहले महागठबंधन की पांचवीं सीट पर माले अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है.

माले ने उतारा प्रत्याशी..

इधर, विधान परिषद चुनाव के लिए पहली बार भाकपा माले अपना उम्मीदवार उतारेगा. महागठबंधन में इसकी सहमति बन जाने के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की. विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाकपा माले के 11 और चार सीपीआइ व सीपीएम के विधायकों के साथ कुल पंद्रह वोट हैं. एक सीट पर जीत के लिए कम- से -कम 21 विधायकों के वोट की जरूरत होगी. राजद के सहयोग से भाकपा माले एक सीट जीत जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

5 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

6 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

9 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

12 घंटे ago