Bihar

Toll Tax महंगा, बिहार में 32 टोल प्लाजा; कार-जीप और बस वालों को अब कितना देना होगा? जानिए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आगामी एक अप्रैल से देश में अधिक टोल टैक्स लगेंगे। बिहार में भी दो से तीन फीसदी के बीच टोल टैक्स की वृद्धि हुई है। एनएचएआई की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ी हुई दर के तहत लोगों को पांच रुपए से लेकर 20 रुपए अधिक देने होंगे। एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक ने पत्र जारी कर सभी टोल प्लाजा पर आगामी एक अप्रैल से नई दरों से टोल टैक्स की वसूली का निर्देश दिया है। बिहार में 32 टोल प्लाजा हैं। नई दर 31 मार्च की रात 12 बजे से ही लागू हो जाएगी।

वर्तमान में पटना के बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन समेत अन्य छोटे वाहन का टोल टैक्स 130 रुपए है। हल्के व्यावसायिक वाहनों और मिनी बसों का टैक्स 200 रुपए लगता है। बस, ट्रक और छह चक्के वाले 400 रुपए लगता है। इससे अधिक चक्का वाले 605 रुपए टोल टैक्स लगता है।

बिहार के नेशनल हाईवे पर प्रमुख टोल प्लाजा में पटना-बख्तियारपुर के अलावा फुलपरास-फारबिसगंज, मोकामा-मुंगेर, पूर्णिया-दालकोला, छपरा-सीवान-गोपालगंज, वाराणसी-औरंगाबाद, भोजपुर-बक्सर, फारबिसगंज-पूर्णिया, रजौली-बख्तियारपुर, गलगलिया-रहमान चौक, खगड़िया-पूर्णिया, कोईलवर-भोजपुर, मुजफ्फरपुर-दरभंगा-पूर्णिया, खगड़िया-पूर्णिया, छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा आदि शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश में साफ किया गया है कि टोल प्लाजा पर यातायात का दबाव अधिक हो तब भी गाड़ियों को अधिक देर तक नहीं रोकना है। अविलंब हर वाहन से टैक्स लेकर उसे रवाना कर देना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

1 घंटा ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

2 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

2 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

9 घंटे ago