समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के लोगों के लिए गुड न्यूज! इस दिन से कम हो जाएगा बिजली का बिल, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

बिहार के लोगों को नीतीश सरकार ने एक बड़ी राहत दी है. बिजली दर में 1 अप्रैल से कमी आएगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के राज्य के दो करोड़ उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. इसके लिए नीतीश सरकार ने बिजली कंपनी को 15,343 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है ताकि विद्युत दर में कमी लाई जा सके. इससे किसानों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.

प्रत्येक श्रेणी के उपभोक्ताओं का पक्ष सुनने के बाद बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने ऊर्जा शुल्क में 15 पैसे की कमी कर दी है. वहीं, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मीटर से बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों को सिर्फ 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली दी जाएगी. पहले किसानों को 70 पैसे प्रति यूनिट देना पड़ता था.

IMG 20231027 WA0021

किसानों को लेकर किया ये बड़ा फैसला

फसल चक्र के अनुसार, किसानों को बिल साल में 4 बार मिलेगा. इसके कोई भी फिक्स चार्ज नहीं लगेगा. वहीं बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं को प्रति एचपी 85 रुपये की दर से शुल्क भुगतान करना होगा.

IMG 20240325 WA0004IMG 20230604 105636 460

जानें क्या होगा बिजली टैरिफ का स्लैब

पिछली बार के वित्तीय वर्ष में विद्युत टैरिफ का स्लैब दो भाग में बांट दिया गया था. इसमें 0 से 100 यूनिट तक का दर कम रहती है. वहीं, इससे अधिक बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा शुल्क देना पड़ता है. इससे अब घरेलू उपभोक्ता, उद्योग से जुड़े उपभोक्ता और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. नई दर को विद्युत कंपनी एक अप्रैल से बिजली के बिल के साथ जारी कर देगी. वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे से संबंधित कारोबार करने वालों को घरेलू विद्युत दर से शुल्क देना पड़ेगा. इससे सरकार पर्यटन के व्यवसाय को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है.

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240303 WA0043IMG 20230818 WA0018 02