Bihar

बिहार में बड़ा निवेश करने की तैयारी में आईटी कंपनियां, पटना में अपना पहला ऑफिस खोलेगी HCL

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार भी अब औद्योगीकरण की ओर कदम बढ़ा चुका है. देश-विदेश की कई बड़ी आईटी कंपनियां यहां निवेश करने की तैयारी में हैं. अमेरिका की ऐनलाटिक्स और एआई परामर्श कंपनी ‘टाइगर ऐनलाटिक्स’ द्वारा पटना में ऑफिस खोले जाने के बाद अब HCL Tech भी पटना में अपना पहला कार्यालय शुरू करने जा रही है. इसके लिए कंपनी को बियाडा की तरफ से जगह उपलब्ध कराई गई है. दरअसल, बिहार उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने 3 नवंबर 2023 को एचसीएल टेक्नोलॉजी के अभय चतुर्वेदी एवं एचसीएल के एसवीपी थिमैया पीके साथ दिल्ली में एक बैठक की थी. जिसके बाद अब HCL Tech पटना में अपना ऑफिस खोलने जा रही है.

HCL Tech पटना में खोलेगी अपना पहला ऑफिस

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने सोशल मीडिया पर बताया कि आईटी क्षेत्र की वैश्विक कंपनी एचसीएल टेक अपना पहला कार्यालय मार्च महीने में बिहार के पटना में खोलने जा रही है. इस प्रमुख आईटी कंपनी को आकर्षित करने के लिए बियाडा द्वारा पटना के गांधी मैदान के पास स्थित उद्योग भवन में एक पूरी तरह से आकर्षक वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराया गया है. टाइगर एनालिटिक्स के बाद दूसरी आईटी ऑफिस कंपनी बिहार में शुरू हुई. उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पटना में एक डेटा सेंटर प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा.

IT कंपनियों को बिहार में दी जा रही आकर्षक सुविधाएं

संदीप पौंड्रिक ने कहा कि जल्द ही कई नई कंपनियां बिहार आएंगी. बिहार में आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाने और रोजगार सृजन के लिए आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति 2024 लाई गई है. जिसके तहत कंपनियों को बिहार में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रोजगार सब्सिडी, बिजली सब्सिडी, पूंजीगत सब्सिडी समेत कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं.

पटना में IT टॉवर का हो रहा निर्माण

जानकारी के अनुसार आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए पटना के पाटलिपुत्र उद्योगिक क्षेत्र में करीब 8 लाख वर्गफीट जगह में 12 निजी आईटी टावर का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही उद्योग का बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जगह प्लग एण्ड प्ले सिस्टम के तहत बनाए गए शेड भी इन आईटी कंपनियों को उनके कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

कई और कंपनियां कर सकती हैं निवेश

जानकारी के अनुसार कई अन्य कंपनियों ने भी बिहार में निवेश करने में अपनी रुचि दिखाई है. यह कंपनियां निवेश करने के लिए ऐसे जगह की तलाश में हैं जहां आईटी प्रोफेशनल के लिए इको सिस्टम हो. ऐसे में यह कंपनियां पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में ही ऑफिस लगाने पर विचार कर रही हैं. वैसे मुजफ्फरपुर के बेला उद्योगिक क्षेत्र और बिहटा में भी कंपनियों को जगह उपलब्ध कराई जा सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

9 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

15 घंटे ago