Bihar

बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर दिल्ली में बड़ी बैठक, आरजेडी-कांग्रेस में सीटों पर बन सकती है बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में सात चरणों में चुनाव होगा। लेकिन अभी तक न ही महागठबंधन और एनडीए में सीटों का फाइनल बंटवारा नहीं हो सका है। हालांकि दोनों तरफ से एक खाका जरूर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारे को लेकर कल दिल्ली में अहम बैठक है। जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद भी दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की सूबे की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसमें बेगूसराय और कटिहार भी शामिल है। इन दोनों सीटों को लेकर आरजेडी और सीपीआई से खींचतान चल रही है। मगर कांग्रेस भी बेगूसराय और कटिहार से चुनाव लड़ने के लिए अड़ी हुई है। ऐसे में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग फॉर्मूला चुनौती बना हुआ है। हाल ही में सीपीआई माले ने भी राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि बिहार में महागठबंधन के घटक दलों में राजद सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में उतारेगा। वहीं कांग्रेस को 9, भाकपा माले को 2 और भाकपा को एक सीट मिलने की उम्मीद है। माकपा को बिहार में जनाधार के अभाव में एक भी सीट देने पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, माकपा ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारे की घोषणा की जाएगी। राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा बता चुके हैं कि सीट बंटवारे को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

कांग्रेस के खाते में भागलपुर, पटना साहिब, औरंगाबाद, सासाराम, नरकटियागंज, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली सीटें दिए जाने की संभावना है। जबकि पूर्णिया सीट को कांग्रेस कोटा में शामिल करते हुए महागठबंधन की ओर से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के लिए छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस ने मधुबनी, मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण व समस्तीपुर सीटों के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है।

जबकि, भाकपा माले ने आरा, काराकाट, सीवान, जहानाबाद व कटिहार सीट के लिए दावेदारी की है, इनमें आरा व काराकाट सीट दिया जाने की चर्चा है। वहीं, भाकपा ने बेगूसराय, नवादा, मधुबनी व बांका संसदीय सीट की मांग की है। इनमें बांका राजद का परंपरागत सीट है और मधुबनी को लेकर माकपा व भाकपा दोनों की दावेदारी है।

राजद कुछ सीटों को छोड़ने को तैयार नहीं। इनमें गया, बांका, भागलपुर, पाटलिपुत्र, बक्सर, छपरा, अररिया, दरभंगा, झंझारपुर, गोपालगंज, खगड़िया, उजियारपुर, समस्तीपुर, नालंदा, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुंगेर, नवादा, वैशाली, हाजीपुर, जमुई व बेगूसराय सीटें शामिल है।

राजद ने पिछले चुनाव में गया व औरंगाबाद सीटें जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दे दी गयी थी लेकिन इस बार सिर्फ औरंगाबाद सीट कांग्रेस को देने की तैयारी है। वहीं, आरा सीट भी राजद की ओर से भाकपा माले को देने की तैयारी है। कांग्रेस के साथ भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, वैशाली को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

9 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

9 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

13 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

16 घंटे ago