Bihar

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन, जीतनराम मांझी भरेंगे पर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 28 मार्च है। इनमें गया एवं जमुई आरक्षित सीटें हैं। गुरुवार को सभी दलों एवं संभावित उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने पर जोर रहेगा। पहले चरण की सभी चार सीटों पर दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 2 अप्रैल तक निर्धारित है। इस चरण की सीटों के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होगा।

जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन के घटक दल हम के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गया लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इनके साथ ही, अन्य दलों के प्रत्याशी भी पहले चरण के चुनाव के लिए अपना पर्चा भरेंगे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार जमुई (सुरक्षित) में अबतक कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सका है। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार 25 मार्च को नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन नवादा में आरजेडी प्रत्याशी श्रवण कुमार उर्फ श्रवण कुशवाहा ने नामांकन किया। वहीं, गया में निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार और रानू कुमार चौधरी ने नामांकन किया। जबकि, औरंगाबाद में बीजेपी प्रत्याशी सहित छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में निर्दलीय धीरेंद्र कुमार, वलीउल्लाह खान, बिनोद कुमार चौधरी व सुरेश राम, शोषित समाज दल के राजबल्लभ सिंह, भाजपा के सुशील कुमार सिंह शामिल हैं।

चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही इन सभी पांचों सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस चरण की सभी सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। दूसरे चरण की सभी पांच सीटों के लिए चार अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

पांच अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जबकि, 8 अप्रैल तक नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। इस चरण के चुनाव के लिए 25 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना सभी चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार जून को एक साथ होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago