बिहार के जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन राजधानी पटना से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन पटना से कटिहार और किशनगंज होकर किया जाएगा। इससे सीमांचल के लोगों को कम समय में पटना आने-जाने की सुविधा मिलेगी। पीएम मोदी 6 मार्च को बेतिया में जनसभा के दौरान इस ट्रेन की शुरुआत कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से जोगबनी न्यू जलपाईगुड़ी का उद्घाटन किया। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल और पार्टी जिलाध्यक्ष सुशांत दास समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 6 मार्च को किशनगंज के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को बेतिया में जनसभा करने वाले हैं। इस दौरान वे बिहार समेत देशभर को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाई जा सकती है।
बता दें कि पटना से चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी पटना से रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को पिछले साल के अंत में ही चलाने की तैयारी थी। मगर किन्हीं कारणों की वजह से इसे नहीं शुरू किया गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी महीने यह ट्रेन शुरू हो जाएगी।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…