बिहार के बच्चे गणित और भाषा में 13 राज्यों से आगे हैं। गणित में राष्ट्रीय मानक 60 फीसदी से छह प्रतिशत ज्यादा यानी 66 प्रतिशत छात्र आगे हैं। वहीं भाषा पर पकड़ में राष्ट्रीय स्तर के 68 मानक तक बिहार के छात्र पहुंच गये हैं। यह खुलासा एनसीईआरटी की ओर से किये गये नेशनल एचीवमेंट सर्वे 2023 से हुआ है। सर्वे के अनुसार बिहार के विद्यार्थियों की भाषा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, ओडिशा, पंजाब, उतराखंड आदि राज्यों से बेहतर है। वहीं गणित में उत्तरप्रदेश, कर्नाटका, असम, मेघालय, उत्तराखंड के साथ झारखंड से भी बेहतर है।
बता दें कि नेशनल एचीवमेंट सर्वे 2021 के बाद किया गया है। हर दो साल में एनसीईआरटी इसका आयोजन देश के सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों में करता है। वर्ष 2021 के मुकाबले वर्ष 2023 में भाषा और गणित विषय पर छात्रों की पकड़ मजबूत हुई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हुई। भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में इस बार बेहतर स्थिति दिखी है, जहां बिहार के छात्र वर्ष 2021 में भाषा में झारखंड के छात्रों से पीछे थे, वहीं इस बार झारखंड को पीछे छोड़ दिया है।
राज्यस्तर पर इसका आयोजन एससीईआरटी व बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने किया था। इसमें पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया था। राज्यभर के 66 हजार से अधिक स्कूलों के पांच लाख से अधिक छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।
राज्य– पांचवीं– आठवीं –दसवीं
बिहार– 66– 67 –66
उत्तराखंड– 62 –53– 44
उत्तरप्रदेश –45.34– 52.30– 52
झारखंड –57– 64 –50
कक्षा, विषय व सफल विद्यार्थी
राज्य पांचवीं आठवीं दसवीं
बिहार 68 67 66
उत्तराखंड 65 63 54
उत्तरप्रदेश 55.34 62.30 52
झारखंड 67 64 59
सर्वे में चार विषयों गणित, भाषा, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को रखा गया था। हर विषय के मानक अलगअलग थे। सभी विषयों में बिहार के छात्रों ने राष्ट्रीय मानक तक पहुंच बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर भाषा का मानक 68 तो गणित में 60 रखा गया था।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…