Bihar

बिहार के पांच जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट, जानिए मार्च में कैसा रहेगा बिहार का मौसम

बिहार में मार्च महीने में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। इससे सूबे का तापमान नियंत्रित रहेगा। वहीं देशभर में मौसम के तेवर गर्म रहने के आसार हैं पर बिहार में यह अपेक्षाकृत नरम रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस माह राज्य में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं अधिकतम पारा भी सामान्य से कम और न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च में बिहार में लू की स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। शनिवार को पांच जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के उत्तर-पश्चिम भाग के पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। इस दौरान एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की। ताकि खुले में रखी खरीफ फसल का सुरक्षित स्थानों पर भंडार में किया जा सके।

बिहार में 2 से 5 मार्च तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 3 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। वहीं चार और पांच मार्च को प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ शहरों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

30 शहरों का अधिकतम पारा चढ़ा

पटना सहित 30 शहरों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को बढ़ोतरी हुई। वहीं, राजधानी सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म जिला 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago