समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार के गृह सचिव एस. सिद्धार्थ कौन हैं? चुनाव आयोग ने हटाया! अपने इस अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं..

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है और आचार संहिता पूरे देश में लागू कर दी गयी है. वहीं इस बीच बिहार के एक IAS अधिकारी की चर्चा तब तेज हो गयी है जब भारत निर्वाचन आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया. इनमें बिहार के भी गृह सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ का भी नाम है. चुनाव आयोग के इस फरमान के बाद एकबार फिर से एस सिद्धार्थ सुर्खियों में हैं. बता दें कि एस सिद्धार्थ बिहार के एक ऐसे आइएएस अधिकारी हैं जो पद से तो बेहद पावरफुल हैं लेकिन उनकी सादगी ऐसी कि आम आदमी भी उनके कद को नहीं भांप सके.

1200 675 21013514 thumbnail 16x9 s s

जानिए कौन हैं गृह सचिव एस सिद्धार्थ

डॉ. एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं और गृह सचिव की भी भूमिका में हैं. उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और पीएचडी व IIM अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की है. एस सिद्धार्थ मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद और भोजपुर आदि जिलों के डीएम भी रहे. उनकी पहचान तेज तर्रार आइएएस अधिकारी के रूप में होती है. बिहार सरकार के अधीन अलग-अलग विभागों में उन्होंने प्रमुख पदों को संभाला है और अब सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी भी हैं.

इदीअी 01

जब सड़क किनारे बाल कटवाते दिखे

एस.सिद्धार्थ अपनी सादगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. हाल में ही सड़क किनारे बैठकर काम करने वाले एक नाई से उन्हें बाल कटिंग करवाते पाया गया. बाल बना रहे नाई को भी ये भनक नहीं लगी कि उसकी कुर्सी पर बैठा व्यक्ति बिहार सरकार की बेहद पावरफुल कुर्सी पर बैठने वाला आइएएस एस सिद्धार्थ है. राह चल रहे एक व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया और चुपके से एक तस्वीर लेकर सोशल मीडिया के जरिए सबके बीच ले आया.

IMG 20240307 WA0068

IMG 20230604 105636 460

सड़क किनारे बैठकर चाय और नाश्ता करते दिखे..

ये कोई पहली बार नहीं है जब गृह सचिव की सादगी सामने आयी हो. एस सिद्धार्थ की ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. कभी सड़क किनारे जमीन पर बैठकर आम लोगों की तरह चाय पीते उन्हें देखा गया तो कभी ठेले पर नाश्ता बनाकर बेचने वाले के पास वो पहुंच गए और आम लोगों की तरह खड़े होकर नाश्ता किया. वहीं ठेले वाले के बर्तन से पानी लेकर पीते उनकी तस्वीर भी सामने आयी.

IMG 20230728 WA0094 01

आम लोगों की तरह सब्जी खरीदने निकलते हैं…

एस सिद्धार्थ कई बार सब्जी मंडी में भी देखे जा चुके हैं. आम लोगों की तरह ही हाथ में थैला थामे एस सिद्धार्थ सब्जी खरीदते पाए गए हैं. बिना किसी सिक्यूरिटी के ही वो निकलते हैं और आराम से आम जनों की तरह जीवन जीकर वो वापस लौट आते हैं. अधिकतर लोग उन्हें नहीं पहचान पाते लेकिन कुछ लोग जब उन्हें पहचान जाते हैं तो उस समय तस्वीर लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. ये तस्वीरें आए दिन वायरल होती है.

a9c631de 61b4 41ae bd82 b29dc8d85fde 01

विमान उड़ाने के शौकीन हैं एस सिद्धार्थ..

आइएएस एस सिद्धार्थ प्लेन उडाने के भी शौकीन हैं. उन्होंने बकायदा इसकी ट्रेनिंग ली है. पिछले साल एक तस्वीर उन्होंने शेयर की थी और अपना अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया कि वो पहली बार अकेले ही प्लेन उड़ाने निकले. अपनी बचपन की यादें और अपने सपने का जिक्र उन्होंने तब किया था.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150