Bihar

कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। बिहार सरकार के कैबिनेट विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सौंपा गया है। वहीं सरायरंजन विधायक विजय चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं उसके मंत्री होंगे। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं।

वहीं बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, रेणु देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

इसके साथ ही नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नीतीश के करीबी कहे जाने वाले मंत्री अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग, लेसी सिंह को खाद्य उपभोक्ता भी संरक्षण विभाग, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग एवं पर्यटन विभाग, नितिन नवीन को नगर विकास आवास विभाग के साथ साथ विधि विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व भूमि सुधार और महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व दिया गया है।

वहीं नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनीं शीला कुमारी को परिवहन विभाग, सुनील कुमार को शिक्षा विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, हरी सहनी को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग, जयंत राज को भवन निर्माण विभाग, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, रत्नेश सदा को मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र महतो खेल विभाग और संतोष कुमार सिंह श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

1 घंटा ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

1 घंटा ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

2 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

14 घंटे ago