Bihar

बिहार के नये शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए पूरी लिस्ट..

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. जदयू और भाजपा ने अपने-अपने कोटे के मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया. बिहार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे. जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन विभाग की कमान थमायी गयी है.

सुनील कुमार बने शिक्षा मंत्री

बिहार का शिक्षा मंत्री जदयू के सुनील कुमार को बनाया गया है. नयी सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग का जिम्मा अबतक विजय कुमार चौधरी के पास थे. जिन्हें अब जल संसाधन विभाग की कमान सीएम नीतीश कुमार ने थमायी है. जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य विभाग की बागड़ोर संभालेंगे. पिछली सरकार में भवन निर्माण विभाग की कमान उनके पास थी जिसे अब जयंत राज संभालेंगे.

जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सुनील कुमार, जदयू : शिक्षा विभाग
अशोक चौधरी, जदयू : ग्रामीण कार्य विभाग
जयंत राज, जदयू : भवन निर्माण विभाग
शीला मंडल, : परिवहन विभाग
विजय कुमार चौधरी, जदयू : जल संसाधन विभाग
लेशी सिंह, जदयू : खाद्य आपूर्ति विभाग
मदन सहनी, जदयू : समाज कल्याण विभाग
रत्नेश सदा, जदयू : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

महेश्वर हजारी, जदयू : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
मंगल पांडेय, भाजपा : स्वास्थ्य विभाग
रेणु देवी, भाजपा : मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
नितिन नवीन, भाजपा : नगर विकास विभाग
जनक राम, भाजपा : एससी एसटी कल्याण विभाग
कृष्णनंदन पासवान, भाजपा : गन्ना विभाग
सुरेंद्र मेहता, भाजपा : खेल विभाग
संतोष कुमार सिंह, भाजपा : श्रम संसाधन विभाग
नीतीश मिश्रा : उद्योग एवं पर्यटन विभाग
हरि सहनी, भाजपा : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग
केदार गुप्ता, भाजपा : पंचायती राज विभाग
दिलीप जायसवाल, भाजपा : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

23 घंटे ago