Bihar

बिहार बोर्ड कल करेगा करेगा इंटर का रिजल्ट! शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष जारी करेंगे परिणाम

बिहार बोर्ड से इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों का बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित करने की सारी तैयारी कर ली है और रिजल्ट संभवतः 23 मार्च तक जारी किए जाएंगे.

बोर्ड रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे और आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर तुरंत उपलब्ध होंगे. जो छात्र 1 से 12 फरवरी, 2024 तक बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटर रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा.

बीएसईबी रिजल्ट की घोषणा के साथ, इंटर टॉपर्स और पास प्रतिशत की लिस्ट भी जारी करेगा. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इस साल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा दी है.

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें

  • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां स्टूडेंट अपनी स्ट्रीम दर्ज करें.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • ऐसा करने के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

2 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

5 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

5 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

6 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

6 घंटे ago