Bihar

कन्हैया कुमार को लगा बड़ा झटका, बेगूसराय सीट से नहीं मिला टिकट, भाजपा को चुनौती देंगे CPI के पूर्व विधायक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में महागठबंधन के पांच घटक दलों में सीट बंटवारे की औपचारिकता और ऐलान के बिना ही कैंडिडेट को सिंबल देना और नाम घोषित करना शुरू हो गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय लोकसभा सीट मांग रही कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की सीट पर तीन बार के विधायक अवधेश राय को टिकट दे दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने अब तक बिहार में किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है लेकिन आसार हैं कि बेगूसराय से गिरिराज सिंह को ही पार्टी फिर से टिकट देगी। भाजपा से टिकट के लिए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी जी-जान से जुटे हैं। बेगूसराय में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है जिसके लिए नामांकन 18 अप्रैल से शुरू होगा।

सीपीआई महासचिव डी राजा ने पटना में बेगूसराय से अवधेश राय की उम्मीदवारी घोषणा की। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पांडा, राज्य सचिव रामनरेश पांडे और राज्य सचिव मंडल के सदस्य मौजूद रहे।अवधेश बेगूसराय जिले की बछवाड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं जहां से इस समय भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता को नीतीश कैबिनेट विस्तार में खेल मंत्री बनाया गया है। अवधेश राय भाकपा के जिला सचिव भी हैं।

बेगूसराय जिला की सात विधानसभा सीटों में 2 पर सीपीआई, 2 पर बीजेपी, 2 पर आरजेडी और एक पर जेडीयू का कब्जा है। परिसीमन से पहले बेगूसराय की पांच विधानसभा सीट बलिया लोकसभा में और दो सीट बेगूसराय लोकसभा में आती थी जो परिसीमन के बाद एक जिला के तौर पर एक संसदीय सीट हो गई है। बलिया लोकसभा सीट पर सीपीआई का दबदबा रहा जहां से उसके नेता सूर्यनारायण सिंह और शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सांसद बने थे। बेगूसराय लोकसभा सीट से भी उसके नेता योगेंद्र शर्मा और रमेंद्र कुमार जीते हैं।

महागठबंधन में शामिल आरजेडी और सीपीआई 2019 में अलग-अलग लड़ी थी। बीजेपी के गिरिराज सिंह यहां 4 लाख से ऊपर के बड़े मार्जिन से जीते थे। तब सीपीआई के कैंडिडेट रहे कन्हैया दूसरे नंबर पर रहे थे और आरजेडी के तनवीर हसन तीसरे नंबर पर। इस बार इस सीट पर सीपीआई के अलावा कांग्रेस भी दावा कर रही थी। कांग्रेस चाहती थी कि उसे इस सीट पर दोबारा कन्हैया को लड़ाने का मौका मिले। सीपीआई राज्य में चार सीट की मांग कर रही थी लेकिन पटना में लालू यादव से मिलने के अगले दिन डी राजा ने सिर्फ एक सीट बेगूसराय पर कैंडिडेट उतारकर संकेत दिया है कि वो इतने से खुश हो सकते हैं

Avinash Roy

Recent Posts

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

1 घंटा ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

1 घंटा ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

8 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

9 घंटे ago