Bihar

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, दो घंटे तक चली पूछताछ; अब कौन बनेगा दिल्ली का सीएम?

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. घर पर लंबी पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने सीएम हाउस से केजरीवाल को गिरफ्तार किया. इससे पहले ही ईडी ने केजरीवाल का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया था, जिसके बाद हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई.

ईडी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. सीएम की गिरफ्तारी की सुगबुगाहट के बीच उनके घर के बाहर बड़ी संख्‍या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया था. मंत्री आतिशी और सौरभ भी वहां मौजूद रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार सुबह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में गिरफ्तारी से रोक लगाने से इनकार कर दिया था. न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की बेंच ने अनुरोध संबंधी आम आदमी पार्टी (आप) नेता केजरीवाल के आवेदन को 22 अप्रैल को आगे के विचार के लिए सूचीबद्ध किया है. पीठ ने कहा, ‘‘हमने दोनों पक्षों को सुना है और हम इस स्तर पर संरक्षण देने के लिए इच्छुक नहीं हैं. प्रतिवादी जवाब दाखिल करने के लिए स्वतंत्र है.’’

अंतरिम राहत के लिए आवेदन केजरीवाल की उस याचिका का हिस्सा है जिसमें पूछताछ के लिए उन्हें जारी किए गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को चुनौती दी गई है. केजरीवाल ने ईडी द्वारा जारी नौवें समन के मद्देनजर अदालत का रुख किया है. नौवें समन में केजरीवाल को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

2 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

3 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

3 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

4 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

8 घंटे ago