Politics

कांग्रेस का लालू पर निशाना, कहा- सीट बंटवारे के ऐलान से पहले पार्टी का सिंबल देना गलत बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी द्वारा पहले चरण की चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को सिम्बल देने पर कांग्रेस पार्टी ने एतराज जताया है। वहीं पार्टी ने यह भी साफ किया है कि उसके दस सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ने पर यदि राजद ने शीघ्र फैसला नहीं किया तो वह अपने उम्मीदवारों का एकतरफा एलान कर सकती है। बिहार में घटकदलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक की।

बैठक में मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और शकील अहमद खान मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने पटना में कहा कि जबतक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं होती है तबतक किसी भी दल को अपने प्रत्याशी को सिंबल नहीं बांटना चाहिए। इससे जनता में गलत संदेश जाता है। आरजेडी कांग्रेस पार्टी को पांच-छह सीट पर लड़ने का ऑफर दिया है। कांग्रेस ने आरजेडी को साफ कर दिया है कि वह दस सीट से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

बता दें कि बिहार में इंडिया गठबंधन से पहले चरण की सभी चार सीटों पर आरजेडी ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे की घोषणा के बिना ही गठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी की ओर से सिबंल बंटने लगे। पार्टी सुप्रीमो ने गया, औरंगाबाद, नवादा तथा जमुई के आरजेडी उम्मीदवारों को सिंबल प्रदान कर दिया है। गौरचरण है कि पहले चरण में 28 मार्च तक नामांकन होना है।

इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का वजूद राजद के रहमोकरम पर टिका हुआ है। ऐसे में कांग्रेस कुछ लोकसभा सीटों के लिए राजद को आखें दिखायेगी, ऐसा संभव ही नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में हर चुनाव में कांग्रेस को आरजेडी उतनी ही सीटें देता है, जिनमें लालू परिवार के वफादार कांग्रेसी समायोजित कर सकें। बाद में यही लोग पूरी प्लानिंग से ऐसी खबरें फैलाते हैं, जिससे टिकट न पाने वाले कांग्रेसी हंगामा खड़ा न करें। आरजेडी के नाम का बहाना सुनकर बाकी बचे नेता मन मसोसकर रह जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

2 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

2 घंटे ago

गणेश सहनी ह’त्याकांड का वांछित आरोपी अपने सहयोगी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे; देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व दो मैगजीन बरामद

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित लूट-खसोट के विरोध में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, आज सोमवार से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…

3 घंटे ago

मैट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर : उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता…

3 घंटे ago

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

23 घंटे ago