Bihar

बिहार बोर्ड की अपील, अंक बढ़ाने का दावा करने वालों पर न करें भरोसा, गोपनीय रखी गई है उत्तरपुस्तिकाएं

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपनी कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा समाप्त काफी पहले कर दी थी। इसी के साथ बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परीक्षा परिणाम जल्द ही बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है।

रिजल्ट के माहौल के बीच बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने छात्रों को फर्जीवाड़े से बचने के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। जिसमें छात्रों को सलाह देते हुए लिखा कि, ऐसे किसी भी शख्स पर भरोसा न करें जो आपके अंक बढ़ाने का दावा करते हैं।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कहा है कि, ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है, जहां कुछ लोग समिति का प्रतिनिधि बनकर छात्रों या उनके अभिभाभवकों से फोन कॉल के माध्यम से पैसे की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ वे दावा कर रहे हैं कि छात्र या छात्राओं के कक्षा 12वीं के अंक बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें, ऐसा करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। जिसके लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी। कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी तरह से बारकोडेड और उनकी गोपनीयता अक्षुण्ण है। ऐसे में छात्र- छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है, ताकि किसी प्रकार का हेरफेर न हो सके।

आवश्यक सूचना में आगे लिखा है, उत्तरपुस्तिकाओं को पूरी तरह से गोपनीय रखने के कारण उनमें किसी स्तर से अंक परिवर्तित करना संभव नहीं है। ऐसे में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सभी छात्र- छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि इस संबंध में अगर कोई फोन कॉल आता है, तो तुरंत स्थानीय थाने या साइबर क्राइम सेल में जाकर उस नंबर की शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी परिस्थिति में ऐसे लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। छात्र- छात्राओं और अभिभावक ऐसे लोगों के झांसे में बिल्कुल न आएं।

बता दें, कुछ दिन पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए बिहार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जो छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन आज शाम ​​5 बजे तक कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

9 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

15 घंटे ago