समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में आज नहीं होगा कैबिनेट विस्तार, कल होने की संभावना; JDU की लिस्ट रेडी लेकिन BJP की नहीं

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए सरकार का आज यानी गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार होने वाला था। लेकिन अब कैबिनेट विस्तार टल गया है। ताजा जानकारी के अनुसार अब नीतीश कैबिनट का विस्तार कल शाम तक होगा। इसके पीछे की वजह भाजपा आलाकमान के तरफ से अभी तक मंत्रियों की लिस्ट पर फाइनल मुहर नहीं लगना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कल शाम तक ही सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी से लिस्ट मांगी थी, लेकिन अबतक बीजेपी की ओर से मंत्रियों को सूची नहीं आई है। जिसके कारण आज के बदले कल मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

IMG 20240307 WA0068

IMG 20230604 105636 460

लेकिन, आलाकमान के पास नाम नहीं आने पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण होगा। अभी मंत्रिमंडल में शामिल 9 मंत्रियों के पास विभाग का अधिक बोझ है। जिसे देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला लिया गया है। कैबिनेट विस्तार में इस बात की चर्चा तेज है कि शाहनवाज हुसैन मंत्री नहीं बनेंगे। क्योंकि संजय झा राज्यसभा चले गये हैं वही शाहनवाज अब विधान पार्षद नहीं हैं। इसलिए उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वही नितिन नवीन, मंगल पांडेय को भाजपा के तरफ से मंत्री बनाया जा सकता है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

उधर, भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी इस बार भी मंत्रियों का फॉर्मूला 2020 के आधार पर ही तय किया है। उस समय भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं। चर्चा के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद आठ-दस पद खाली रह सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150