Bihar

बिहार में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की वैंकेसी रद्द, जनरल के लिए नहीं थी एक भी सीट

हेल्थ सब सेंटर और हेल्थ वेलनेस सेंटर में 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति के लिए जारी की गई वैंकेसी रद्द कर दी गई है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मंगलवार को सूचना जारी की। समिति की ओर से जारी सूचना में वैकेंसी संबंधी विज्ञापन रद्द करने का कारण अपरिहार्य बताया है।

इसके पहले समिति ने 9 मार्च को वैकेंसी जारी की थी। बीएससी नर्सिंग पास अभ्यर्थियों से 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगा गया था। संविदा (कांट्रेक्ट) के आधार पर नियुक्ति होनी थी। प्रति माह 32 हजार वेतन और 8 हजार रुपए इंसेस्टिव सहित 40 हजार रुपए मिलना था।

वैकेंसी रद्द होने का ये कारण

4500 की वैकेंसी में अनारक्षित कोटा में एक भी रिक्ति नहीं थी। इस मामले ने बेहद तूल पकड़ लिया था। वैकेंसी की चौतरफा आलोचना होने लगी थी। खास कर सोशल मीडिया में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा था। माना जा रहा है कि इस कारण से ही वैकेंसी रद्द की गई होगी।

कोटिवार वैकेंसी

अनारक्षित कोटि में पुरूष और महिला अभ्यर्थी के लिए एक भी पद नहीं दिए गए थे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 145 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए 78 पद दर्शाए गए थे। सबसे अधिक अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 1345, जबकि इसी वर्ग की महिलाओं के लिए 331 पद थे। अनुसूचित जाति के लिए भी 1279 पद दिए गए थे, जबकि इसी वर्ग की महिलाओं के लिए 230 पद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

56 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago