Bihar

बिहार को 2 नए वंदे भारत की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें रूट, टाइम-टेबल और किराया

नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने बिहार को दो नए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का उद्घाटन किया वहीं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कई बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में पटना पटना जंक्शन पर हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। पीएम ने इस मौके पर देश को 10 नए वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा भी दिया। इतना ही नहीं उन्होंने हजारों करोड़ की रेलवे परियोजनाओं की सौगात भी दी। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल, जीएम तरुण प्रकाश, विधायक नितिन नवीन, नगर निगम की उप मुख्य पार्षद रश्मि चंद्रवंशी मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे बिहार, झारखंड और यूपी वासियों को रामलला का दर्शन करना आसान हो जाएगा।

बिहार के लिए जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया उनमें पटना-लखनऊ-पटना के अलावे पटना-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके साथ रांची से वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन जाएगी जो बिहार से होकर गुजरेगी। पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट स्टेशन, अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ पहुंचेगी

यह ट्रेन पटना से खुलेगी और 6:16 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसके बाद 6:43 बजे आरा, 7:23 बजे बक्सर और 8:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी चलते हुए साढ़े 9 बजे वाराणसी, दोपहर 12:35 बजे अयोध्या होकर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे खुलकर शाम 5:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद रात सवा 8 बजे वाराणसी, 8:50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:45 बजे बक्सर, 10:35 बजे आरा, 11:07 बजे दानापुर और रात 11:45 बजे पटना वापस लौट जाएगी।

ट्रेन की समय सारिणी तो तय हो गई है लेकिन किराया आईआरसीटीसी पर अपलोड होने के बाद ही ट्रेन का सामान्य परिचालन बौर बुकिंग शुरू हो सकेगी। बक्सर से अयोध्या और लखनऊ के लिए इस ट्रेन का चेयरकार का किराया क्रमश: 1200 और 1400 और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2000 और 2200 रुपये के आसपास रहने की संभावना बताई गई है। रेलवे की ओर से ट्रेन का आधिकारिक किराया जारी होना अभी शेष है। वंदे भारत की चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों में क्रमश: एसी टू टियर और एसी प्रथम श्रेणी के किराए के लगभग है। रेलवे की ओर से इसकी पुष्टि होना बाकी है।

दूसरी ट्रेन पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस है जो किशनगंज, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर रुकते हुए पटना पहुंचेगी। इसकी डिटेल जानकारी अपलोड की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago