Bihar

बिहार में पुलिस कस्टडी में ‘बेजुबान’, मालिक की याद में छोड़ा खाना-पीना, शराब तस्करी से जुड़ा है कनेक्शन

बिहार के गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के लिए दो बैल जी का जंजाल बन गए हैं। उत्पाद विभाग की कस्टडी में पहुंचे दोनों बैलों ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है, जहां अपनी मालिक की गलती की सजा दो बैलों को भुगतनी पड़ रही है। उत्पाद विभाग के मालखाना परिसर में खड़े दोनों बैल मालिक की याद में खाना-पीना भी छोड़ चुके हैं। बताया जाता है कि 14 फरवरी को जादोपुर थाने के पतहरा बांध से बैलगाड़ी पर कार्टून में लदी हुई भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी।

बैलगाड़ी से 963 लीटर शराब बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धंधेबाज बैलगाड़ी से शराब की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस को देख तस्कर बैलगाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उत्पाद विभाग द्वारा जब्त बैलगाड़ी से 963 लीटर शराब बरामद की गई। बैलगाड़ी और दोनों बैलों को उत्पाद विभाग की टीम ने खुद से गाड़ीवान बनकर मालखाना लाया और उत्पाद स्पेशल कोर्ट में बैलों को पेश किया। अब इन बैलों को क्या पता था कि इनका मालिक इनसे कानून के विरुद्ध काम करवा रहा है।

पुलिस के लिए बना परेशानी का कारण

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की विशेष अदालत ने दोनों बैलों को देखने के बाद विभाग के अधिकारियों को जिम्मेनामा बनाकर किसी किसान को सौंपने को कहा है। फिलहाल, दोनों बैल मालखाना परिसर में उत्पाद विभाग के कस्टडी में हैं। पुलिस के लिए सबसे बड़ी परेशानी बैलों को रखने की है। बैलों को खिलाने-पिलाने की समस्या पुलिस के सामने है। बैल खा भी नहीं रहे हैं। उत्पाद विभाग के विशेष लोक अभियोजक रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार मद्य निषेध कानून धारा-56 में ही जिक्र है कि ऐसे पशु वाहन या पशु, जिनका उपयोग शराब की ढुलाई में किया जा रहा है, उसे जब्त करना है।

जिम्मेनामा लेने को तैयार नहीं हैं किसान

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को यह अधिकार दिया गया है कि प्रक्रिया पूरी कराते हुए ऐसे पशुओं को भी नीलाम किया जाए। नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने तक दोनों बैल जिम्मेनामा पर किसी किसान को दिए जाएंगे या गौशाला में रखें जाएंगे। दूसरी तरफ किसान जिम्मेनामा लेने को तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर वे बैल ले भी गए तो उनसे काम नहीं ले सकेंगे और बैलों को कुछ हो गया तो अलग कानून से दिक्कत बढ़ेगी। फिलहाल, पुलिस किसी ऐसे किसान की तलाश में है जो इन बैलों का जिम्मेनामा ले सके।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

3 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

5 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

7 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

18 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

18 घंटे ago