समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, अब RLJD से RLM हुई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय लोक जनता दल अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जाना जाएगा। चुनाव आयोग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से निबंधित किया है। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी और पार्टी के नए नाम का अनावरण किया।

कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग ने पार्टी के निबंधन के लिए दिए गए आवेदन में रालोजद नाम के अतिरिक्त तीन या उससे अधिक नामों की जानकारी मांगी थी। पार्टी द्वारा पहले स्थान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा नाम के साथ 5 अन्य नाम आयोग को भेजा था। चुनाव आयोग से मिली सूचना के अनुसार उनके दल को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से निबंधित किया गया है।

उन्होने कहा अब लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तहत चुनाव लड़ेंगे। उन्होनें कहा कि राज्य के सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने फिलहाल उनको मिलने वाली सीट को लेकर कहा कि यह एनडीए द्वारा तय होगा। वे एनडीए के साथ हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा जदयू के लिए दरवाजा खुला रखे जाने के सवाल पर कहा कि जदयू के राजद से अलग होने के बाद वे आसमान से धड़ाम से नीचे गिर गए हैं। अब वे कुछ भी बोलते रहें।

आपको बता दें इससे पहले बीते साल फरवरी में उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) का गठन किया था। और पार्टी के अध्यक्ष भी खुद थे। साल 2002 से अब तक कुशवाहा 8 बार सियासी पाला बदल चुके हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150