Bihar

बिहार: टोमैटो सॉस की फैक्ट्री में रेड करने पहुंची थी पुलिस, दिखा कुछ ऐसा कि फटी रह गईं आंखें

बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है लेकिन शराब के तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला कहीं और का नहीं राजधानी पटना का ही है जहां नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बेरिया में टोमेटो सॉस फैक्ट्री के नाम पर नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा था. यहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर धड़ल्ले से नकली शराब के बोतल तैयार किया जा रहे थे. नकली शराब न केवल बनाई जा रही थी बल्कि बेची भी जा रही थी.

दरअसल मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोमैटो सॉस बनाने के कारखाना में छापेमारी की. इस दौरान नकली अंग्रेजी शराब बनान का भंडाफोड़ किया गया. छापेमारी के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां पर शराब बनाने का कार्य हो रहा है. इसी सूचना के आधार पर गठित टीम ने छापेमारी कर नकली शराब कारखाने का उदभेदन किया है.

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि छापेमारी के दौरान 250 बोरा में विभिन्न ब्रांडों के लगभग 20 हजार से अधिक खाली बोतल, एक ड्रम में रखा 200 लीटर स्प्रीट मिला है. शराब के ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और ढक्कन भी बरामद किये गए हैं.

इस मामले में सात गिरफ्तार लोगों में नासरीचक दानापुर खगौल के आमीर राजा, सालीमपुर गांधी मैदान के आकाश कुमार गुप्ता, आलमगंज थाना के मठ लक्ष्मणपुर कोईरी टोला निवासीअनिल कुमार व पल्लवी नगर निवासी गायघाट निवासी नवीन कुमार, फुलवारीशरीफ लहरी के मोहम्मद तनवीर, नदी थाना के फतेहपुर सबलपुर नीतीश कुमार व वैशाली महनार के शिवा कुमार है जो कारखाना में नकली शराब बनाने में शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

9 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

13 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

15 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago