Bihar

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा पर प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल, कहा- सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं। तेजस्वी की इस यात्रा को लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हमला बोला है। रविवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने सवालिया लहजे में पूछा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और उनकी कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास तो आपने ही तोड़ा है।

पीके ने कहा कि 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी नहीं मिटी, पलायन रुका नहीं, रोजगार नहीं मिला। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? उन्होंने कहा कि जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे, लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आरजेडी, लालू यादव के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं, ये इनका कैरेक्टर है। इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं?

बता दें कि तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर 20 फरवरी से निकलेंगे। वे 29 फरवरी तक यात्रा के दौरान राज्य के 32 जिलों में जन-सभाओं को संबोधित करेंगे। वे एक दिन में तीन से चार जिले का दौरा करेंगे। इसकी तैयारी के लिए राजद के जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इस यात्रा में तेजस्वी के साथ पार्टी के साथ ही महागठबंधन के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से बताया गया है कि तेजस्वी यादव 20 फरवरी को मुजफ्फरपुर, सीतामढी व शिवहर, 21 फरवरी को मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बेतिया (पश्चिमी चंपारण), गोपालगंज, 22 फरवरी को सीवान, छपरा (सारण), आरा (भोजपुर), 23 फरवरी को बक्सर, रोहतास व औरंगाबाद, 24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया एवं मधेपुरा, 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर व बेगूसराय तथा 29 फरवरी को कटिहार, भागलपुर, बांका एवं जमुई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

53 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

1 घंटा ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

5 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago