पूर्णिया जिले में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में रात साढ़े 11 बजे सुरक्षा में शामिल होकर लौट रहे पुलिस लाइन आ रही एस्कॉर्ट गाड़ी और कार में टक्कर होने के बाद होमगार्ड जवान की मौत हो गई। हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार बना होमगार्ड का जवान वाहन चालक मधुबनी मोहल्ला निवासी मो. हलीम आलम की घटनास्थल पर ही हो गई है। छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है।
कार पर सवार तीन युवक एक महिला भी हादसे में घायल हैं। सभी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज लाइन बाजार में चल रहा है। घटना पूर्णिया-कटिहार सड़क मार्ग के एक निजी विवाह भवन के समीप हुई है। बताया गया कि एस्कॉर्ट गाड़ी की कटिहार की ओर से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कार और एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर होने के बाद बीएमपी के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार का एयरबैग खुल जाने की वजह से वह लोग खतरे से बाहर है सभी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली।
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…