Bihar

सक्षमता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का कल पूरे बिहार में प्रदर्शन, एडमिड कार्ड की देंगे आहूति, इन मांगों पर अड़े

बिहार के लाखों नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए 26 फरवरी को आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा का विरोध एक बार फिर से शुरू हो गया है। शिक्षक संघ ने सरकार को 24 घंटें का अल्टीमेटम दिया है। और परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है। और बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा देने की डिमांड रखी है। परीक्षा के विरोध में कल यानि 25 फरवरी को राज्य के सभी जिलों नें शिक्षक अपने एडमिट जलाकर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षकों की ऐच्छिक स्थानांतरण की भी मांग है। ये सभी फैसले शिक्षक एकता मंच की बैठक में लिए गए हैं।

इससे पहले भी पटना में हजारों की तादाद में नियोजित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया था। और सक्षमता परीक्षा का विरोध दिया था। और फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के घर के बाद भी धरना दिया था। जिसके बाद सरकार के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शिक्षक वापस लौट गए थे। लेकिन अब परीक्षा से एक दिन पहले शिक्षक संघ ने बड़ा ऐलान करने हुए। सक्षमता परीक्षा स्थगित करने की मांग की है। और शिक्षकों से सभी जिलों में एडमिट कार्ड जलाने का आह्वान किया है।

आपको बता दें 26 फरवरी को आयोजित सक्षमता परीक्षा बिहार में नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से राज्य में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके एडमिट कार्ड नियोजित शिक्षकों को वेबसाइट से खुद डाउनलोड करने हैं। लेकिन शिक्षक संघ ने परीक्षा के विरोध में प्रवेश पत्र जलाने का ऐलान किया है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सक्षमता परीक्षा में फेल होने पर भी नियोजित शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने पर सरकार का अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। शिक्षा विभाग की एक कमेटी ने अपनी अनुशंसा इस विषय पर की है। जिस पर अभी तक सरकार ने फैसला नहीं लिया है। ऐसे में शिक्षकों को हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए साक्षमता परीक्षा ली जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

5 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

6 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

7 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

12 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 दिन ago