Bihar

Sarkari Naukri : BSSC से डेयरी में 140 पदों पर होगी नियुक्ति, रिक्तियों का प्रस्ताव भेजा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BSSC Recruitment News : पशुपालकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए डेयरी निदेशालय के रिक्त सभी पद भरे जाएंगे। जल्द ही 140 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें 30 डेयरी फिल्ड ऑफिसर, 29 पशुधन सहायक, निम्नवर्गीय लिपिक के 15, चालक 17 और कार्यालय परिचारी के 52 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है।

राज्य पदवर्ग समिति और वित्त विभाग से बहाली की हरी झंडी पहले ही ले ली गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से रिक्ति तकनीकी सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग को जाएगी। माना जा रहा है कि मार्च में सामान्य प्रशासन विभाग से विभिन्न पदों की रिक्ति दोनों आयोग को चली जाएगी। डेयरी फिल्ड ऑफिसर और लिपिक पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों का चयन होगा। डेयरी फिल्ड ऑफिसर पद के लिए डेयरी से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। निम्नवर्गीय लिपिक के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन इंटरमीडिएट होना चाहिए। चालक और कार्यालय परिचारी के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक उत्तीर्ण है।

पशुपालकों को होगा लाभ :

डेयरी फिल्ड ऑफिसर सहित अन्य सभी पदों पर नियुक्ति होने के बाद दुधारू पशुपालकों को लाभ होगा। दुधारू पशुपालन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी। किसानों और पशुपालक जागरूक भी होंगे। पशुपालकों की समस्या का समय पर समाधान भी होगा।

इन पदों पर बहाली:

पदनाम  /  कुल पद

डेयरी फिल्ड ऑफिसर: 30

पशुघन सहायक : 29

निम्नवर्गीय लिपिक : 15

चालक : 17

कार्यालय परिचारी : 52

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago