Bihar

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार के 12 सॉल्वर गिरफ्तार, समस्तीपुर के सिंधियाघाट रेलवे स्टेशन का स्टेशन मास्टर भी शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को कई शहरों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 12 सॉल्वर पकड़े गए। इनमें पटना जिले के दो शामिल हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल से आठ साल्वर समेत 20 शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। मुरादाबाद और बिजनौर में बिहार के तीन लोगों को पकड़ा गया है। मैनपुरी में बिहटा (इब्राहिमपुर) के अमित कुमार को पकड़ा गया। वह कुरावली के अशुंल के स्थान पर परीक्षा देने आया था। अंशुल आईटीबीपी में नौकरी कर रहा है।

एसटीएफ की कार्रवाई में गोरखपुर से पकड़े गए सॉल्वर की पहचान नवादा निवासी अंजनी कुमार के रूप में हुई। वह दुर्गेश यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। अंजनी रेलवे में समस्तीपुर के सिंधियाघाट रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर है। उसे 30 हजार रुपए एडवांस मिला था। संतकबीरनगर में पकड़े गए सॉल्वर की पहचान रोहतास के बिक्रमगंज के जूनी निवासी प्रशांत कुमार उर्फ सिंकू के रूप में हुई।

बिहटा चौक निवासी अभिषेक रंजन को भी गिरफ्तार किया गया है। देवरिया में मुंगेर के कासिम बाजार निवासी चंद्रभूषण सिंह को पकड़ा गया है। बिजनौर में पूर्वी चंपारण के अभिनव आलोक गिरफ्तार किया गया। मुरादाबाद में सीतामढ़ी निवासी सॉल्वर अवनीश पकड़ाया। इसके अलावा सिद्धार्थनगर में सॉल्वर अर्जुन यादव (लौकहा मधुबनी), सिंटू ( मटियो शाहपुर, अत्रि, गया), विकास कुमार (पाई बिगहा, बेलागंज), विक्की आनंद (गांधीगंज, हरपुर, मुंगेर ) व अभिषेक रंजन ( बिहटा) पकड़े गए। वहीं एक मध्यस्थ अनवारुल (लौकहा मधुबनी) को पकड़ा गया। बिहटा के दो युवक भी दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

2 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

9 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

15 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

18 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

18 घंटे ago