Bihar

जन विश्वास यात्रा: आरजेडी माई नहीं, बाप की भी पार्टी; तेजस्वी यादव ने बताया BAAP का मतलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के सकरी सरैया में जन विश्वास यात्रा में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश समेत बीजेपी पर निशाना साधा इस दौरान उन्होने कहा कि राजद माई ही नहीं बाप की भी पार्टी है। उन्होंने BAAP का अर्थ समझाया। और बताया कि B मतलब बहुजन, A मतलब अगड़ा, A मतलब आधी आबादी, P मतलब पुअर (गरीब) होता है। तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आये तो सामाजिक के साथ आर्थिक न्याय भी करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ा दुश्मन है उसको खत्म करूंगा। 17 माह में जो सरकारी नौकरी और रोजगार देने का जो काम किया वह 17 साल में नहीं हुआ। नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि कहते थे कि नौकरी कहां से देंगे, लेकिन उन्ही के हाथ से पांच लाख सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बंटवा दिए। 17 माह में रिकार्ड नौकरी दी गई। 2020 के विधानसभा चुनाव में किये गए वादा को पूरा कर रहे थे इसी बीच सीएम बिना कुछ बताए अलग हो गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जनता से आगे की लड़ाई लड़ने की ताकत मांगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर नौकरी छीनी जा रही है वहीं दूसरी तरफ हम नौकरी दे रहे थे। नीतीश कुमार पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने चार साल के कार्यकाल में तीन बार शपथ लिए है। पीएम नरेंद्र मोदी क्या नीतीश के नहीं पलटने की गारंटी देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जातिगत गणना करा कर आरक्षण का दायरा बढ़ा कर 75 फीसदी कर दिया। टोला सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित अन्य का मानदेय बढ़ाने का काम किये है।

उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि अब जो सरकार रहेगी वह रोजगार और सरकारी नौकरी देने की बात करेगी। तेजस्वी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है नीतीश पर ताकत लगाना व्यर्थ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री आलोक मेहता, शिवचन्द्र राम, जिला अध्यक्ष गणेश गुप्ता, इस्रायल मंसूरी, विधायक निरंजन राय, मुन्ना यादव, अमर पासवान, सुधीर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago