Bihar

आरजेडी के जिला प्रभारियों की लिस्ट जारी, मुकेश कुमार रौशन को समस्तीपुर की जिम्मेदारी; 3 जिलों में अध्यक्ष भी नियुक्त

आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के पूर्व संगठन को धारदार बनाने और आमलोगों तक पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के संदेशों को पहुंचाने की दिशा में पहल शुरू दी है। इसके लिए 41 संगठन जिलों में जिला प्रभारियों को मनोनीत किया गया है। इनका प्रमुख कार्य प्रभारी जिला में पार्टी की बैठक करना, संगठन की मजबूती के लिए काम करना, राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना और पार्टी की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश राजद कार्यालय को देना होगा। रविवार को पार्टी से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व विधायक व विधान पार्षदों को जिला प्रभारी मनोनीत किया है।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधायक राम विशुन सिंह को पटना, रेखा देवी को बाढ़ व मुकेश कुमार यादव को पश्चिम चंपारण, विधायक विनय कुमार को भागलपुर, डॉ. रामानंद यादव को गया, पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय को मुजफ्फरपुर का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।

वहीं, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम को बगहा व अनिल सहनी को पूर्वी चंपारण, विधायक छोटे लाल राय को गोपालगंज, विधायक डॉ. शमीम अहमद को सीवान, पूर्व विधायक शिवचंद्र राम को सारण, विधायक कुमार सर्वजीत को वैशाली, विधायक निरंजन राय को सीतामढी व राजेश कुमार गुप्ता को शिवहर, विधान पार्षद कारी सोहैब व प्रदेश राजद के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र विद्यार्थी को मधुबनी, विधायक समीर कुमार महासेठ को दरभंगा, मुकेश कुमार रौशन को समस्तीपुर, विधान पार्षद रिंकु यादव को बेगुसराय, विधायक अंजार नईमी को सुपौल का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

तीन जिलों में राजद के नए जिलाध्यक्ष मनोनीत

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विजय कुमार महतो को बगहा जिला राजद, रामाशीष यादव को मधुबनी जिला राजद का और वीरबहादुर राय को झंझारपुर संगठन जिला राजद का अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को इस बात की जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने दी। उन्होंने बताया कि सांगठनिक व्यवहारिकता को ध्यान में रखते हुए राजस्व जिला मधुबनी को दो संगठन जिला मधुबनी और झंझारपुर में विभक्त कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago