Bihar

राजनाथ सिंह आज बिहार दौरे पर, दरभंगा में रैली, 4 लोकसभा सीटों के बीजेपी नेताओं संग करेंगे बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में बीजेपी के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इस क्रम में बुधवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनका सीतामढ़ी और सीवान जिले में भी कार्यक्रम है। राजनाथ सिंह पुनौरा धाम में दर्शन करने जाएंगे। साथ ही चार लोकसभा सीटों के बीजेपी नेताओं संग बैठक करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह 10 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वे सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के लिए रवाना होंगे। मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम में दर्शन करने के बाद उनका सीतामढ़ी में बुद्धिजीवियों के साथ संवाद होगा।

राजनाथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीतामढ़ी से सीवान के लिए रवाना होंगे। सीवान में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें चार लोकसभा सीटों- सीवान, छपरा, गोपालगंज और महाराजगंज के पार्टी नेता शामिल होंगे।

दोपहर में पौने बजे वे सीवान से वापस दरभंगा लौटेंगे। यहां घनश्यामपुर में राजकीय जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे दरभंगा से फ्लाइट के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सांसद गोपालजी ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर दरभंगा के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश है। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने रक्षा मंत्री की सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने की अपील की है। इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

पीएम मोदी और अमित शाह भी आएंगे बिहार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी की 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद अमित शाह पटना के पालीगंज में वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे की तारीख पहले 5 मार्च तय की गई थी, मगर अब इसे आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

12 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

16 घंटे ago