Bihar

लालू परिवार को बड़ी राहत: लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को नियमित जमानत

रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार को राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं उनकी दोनों बेटियों सांसद मीसा भारती एवं हेमा यादव को नियमित जमानत दे दी है। तीनों मां-बेटियां बुधवार को अदालत में पेश हुई।

अदालत ने उनकी नियमित जमानत देने की याचिका को मंजूर कर लिया। कोर्ट ने कहा कि याचिका को खारिज करने की फिलहाल कोई वजह नहीं है। उन्हें यह जमानत जमीन के बदले नौकरी देने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रहा है।

दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट में बुधवार को आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक राबड़ी, मीसा और हेमा यादव बुधवार को कोर्ट में पेश हुईं। इसके अलावा अदालत ने आरोपी हृदयानंद चौधरी की भी नियमित जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। सभी आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी गई है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ईडी ने जांच के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था, ऐसे में इनकी नियमित जमानत याचिका को खारिज नहीं किया जा सकता है।

एक दिन पहले राउज एवेन्युू कोर्ट में इसी केस से जुड़े एक अन्य मामले पर सुनवाई हुई थी। मंगलवार को जांच एजेंसी सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वह एक और चार्जशीट दाखिल करने वाली है। इसके बाद अदालत ने सीबीआई को नई चार्जशीट दायर करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया। इसपर अगली सुनवाई 14 मार्च को तय की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago