Bihar

पटना में इनकम टैक्स के ताबड़तोड़ छापे, उर्मिला इंटरनेशनल के ठिकानों पर रेड, 35 लाख कैश जब्त…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आयकर विभाग की टीम ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में मानवबल मुहैया (आउटसोर्स) कराने वाली कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें पटना में 10 और दिल्ली के दो ठिकाने शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे से एक साथ आयकर विभाग की एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने छापेमारी शुरू की।

पटना में इसके दो मुख्य स्थानों में पाटलीपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया के पास मौजूद आईटी पार्क स्थित इस कंपनी के कार्यालय तथा प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के खाजपुरा मोहल्ला स्थित घर शामिल है। इस घर से 35 लाख रुपये से अधिक बरामद हुए हैं, जिसकी जांच चल रही है। इसके अलावा पटना में अन्य स्थानों पर मौजूद कंपनी के दो अन्य निदेशकों के घरों और इनसे जुड़े ठिकानों पर भी टीम ने सघन जांच की।

सभी ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें सरकारी कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर कई पदों पर अस्थायी बहाली से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी ऑनलाइन विवरण के मुताबिक, इस कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के अलावा दो अन्य निदेशक भी हैं, जिनके नाम ज्योति कुमारी और सुधीर कुमार सिंह है।

आयकर विभाग की टीम ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में मानवबल मुहैया कराने वाली कंपनी उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कंपनी 2015 में बनी थी। इससे पहले भी एक कंपनी थी, जिसे बाद में मर्ज कर दिया गया था। आठ साल पुरानी इस कंपनी और इसके निदेशकों से संबंधित नौ अन्य कंपनियां भी हैं। ये कंपनियां डेवलपर्स से लेकर सैलून तक के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। अन्य सभी कंपनियों के कार्यालय भी पटना के विभिन्न पतों पर मौजूद हैं। इन सभी स्थानों पर भी आयकर की टीम ने तलाशी ली है।

Avinash Roy

Recent Posts

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

20 मिनट ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

9 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

9 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

12 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

12 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

13 घंटे ago