Bihar

लैंड फॉर जॉब केस: राबड़ी-मीसा-हेमा को अंतरिम जमानत, 28 को अगली सुनवाई…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, अमित कात्याल और हृदयानंद चौधरी को कोर्ट ने एक लाख के बेल बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दी है। अब अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी। वहीं ईडी ने कोर्ट से आरोपियों द्वारा दायर नियमित जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। इससे पहले राबड़ी, मीसा और हेमा यादव तीनों एक ही गाड़ी से दिल्ली स्थिति मीसा भारती के घर से कोर्ट के लिए रवाना हुए थे।

इससे पहले नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और बेटे तेजस्वी यादव ने ईडी मैराथन पूछताछ कर चुकी है। 29 जनवरी को ईडी की विशेष टीम ने पटना के गांधी मैदान इलाके में मौजूद जोनल कार्यालय में लालू यादव से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। लालू प्रसाद से पूछा गया कि कितने लोगों से जमीन लेकर रेलवे में किन पदों पर कहां-कहां नौकरी दी गई है। ईडी उनके खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर 4751 पन्नों की चार्जशीट के अलावा ह्रदयानंद चौधरी के स्वीकृति बयान को भी साथ लेकर आई थी। जिसे दिखाकर भी सवाल पूछे गए।

और फिर 30 जनवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी ईडी ने करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने तेजस्वी से 65 से ज्यादा सवाल पूछे। इनमें उनके नाम से दिल्ली एवं पटना में मौजूद संपत्ति से लेकर उनके निदेशक मंडल वाली निजी कंपनी में निवेश से जुड़े सवाल शामिल थे। अधिकतर सवालों पर तेजस्वी ने अनभिज्ञता जाहिर की थी।

आपको बता दें, नौकरी के बदले जमीन मामले में यादव परिवार के एक कथित करीबी सहयोगी 49 साल के कात्याल, रेलवे कर्मचारी व कथित लाभार्थी ह्दयानंद चौधरी, दो फर्म ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड व एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं निदेशक शारिकुल को आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago