उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान योजना के तहत दीघा से गांधी मैदान के बीच सात किमी की लंबाई में जेपी गंगा पथ के दोनों तरफ की भूमि का विकास होगा. इसके लगभग 90 प्रतिशत भाग यानि 50 हेक्टेयर जमीन पर पेड़ पौधे लगा कर उसे हरा-भरा किया जायेगा. शेष बजे 10 प्रतिशत भाग में मूलभूत सुविधाओं के साथ रिवर फ्रंट, पार्क, वानस्पतिक उद्यान, फूड कोर्ट, साइकिल ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक और पार्किंग आदि की व्यवस्था होगी. उन्होंने बताया कि यहां पर लगभग 4000 चार पहिया और 13 हजार दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी, जिसका विशेष उपयोग छठ पूजा के दौरान किया जा सकेगा.
नगर विकास विभाग के प्रपोजल के अनुसार जेपी गंगा पर जो पार्क बनाया जाना है वह बिल्कुल आधुनिक होगा. पार्क में 40 फीट की यक्षिणी की मूर्ति लगाई जायेगी. यहां 100 फीट का हाइ मास्ट तिरंगा भी लगेगा. पार्क के बीच में तालाब भी होगा और तालाब के बीचों-बीच 40 फीट की यक्षिणी मूर्ति का निर्माण किया जायेगा. एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के पीछे खाली पड़े भाग में लंदन आइ की तर्ज पर पटना आइ भी बनाया जायेगा जो काफी खूबसूरत होगा. इसके साथ ही गंगा पथ पर स्कल्पचर के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक की झलक दिखायी जायेगी.
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…