Bihar

केके पाठक ने दी शिक्षक अभ्यर्थियों को खुशखबरी, बिहार में बंपर भर्ती, इसी साल तीसरे-चौथे चरण में इतनी सीटों पर होगी बहाली

राज्य में इस साल एक लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति मार्च में तथा चौथे चरण की अगस्त, 2024 में होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को किशनगंज जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इधर, शिक्षा विभाग तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में जुट चुका है। इसी माह (फरवरी) में तीसरे चरण की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा। परीक्षा मार्च में होगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में करीब 70 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। शेष पदों पर चौथे चरण में नियुक्ति होगी। तीसरे चरण को लेकर विभाग के द्वारा सभी जिलों से विषयवार अद्यतन रिक्त पदों की सूची मांगी गयी है। जल्द ही सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जाएगी। तीसरे और चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति भी आयोग के माध्यम से करायी जाएगी।

पूर्व से कार्यरत नियोजित शिक्षकों के वैसे पदों को भी स्थायी किया जा रहा है, जो बीपीएससी के द्वारा चयनित होकर स्कूलों में योगदान दिये हैं। नियोजित शिक्षकों के पदों को स्थायी पद में तब्दील करने के बाद इन्हें भी तीसरे चरण की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा। ऐसे पदों की संख्या 20-25 हजार होने की उम्मीद है। इसकी वास्तविक संख्या की जानकारी जिलों से रिपोर्ट आने पर होगी।

मालूम हो कि दूसरे चरण में हुई नियुक्ति में 15 हजार अभ्यर्थियों के पूरक रिजल्ट जारी करने का निर्णय था, जिस पर बाद में रोक लगा दी गई। इन 15 हजार पदों को भी अब तीसरे चरण की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा। इसके बाद भी जो पद रिक्त रह जाएंगे, उन्हें अगस्त की परीक्षा में शामिल किया जाएगा। पहले चरण में दो नवंबर, 2023 और दूसरे चरण में 13 जनवरी, 2014 को राज्यभर में चयनित शिक्षकों को नियुक्तिपत्र दिये गये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago