Bihar

नीतीश की NDA में वापसी से लोकसभा चुनाव में किसे फायदा होगा? देखें सर्वे के नतीजे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से लोकसभा चुनाव में किस गठबंदन को फायदा होगा, यह सवाल अभी सभी के मन में कौंध रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए एक सर्वे के आंकड़े जारी हुए हैं। इसमें बताया गया है कि नीतीश के महागठबंधन छोड़ने से विपक्षी दलों को आगामी चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, जेडीयू के एनडीए में आने से बीजेपी नीत गठबंधन मजबूत हो गया है। आगामी चुनाव में एनडीए को इसका फायदा मिल सकता है।

एनडीटीवी प्रश्नम सर्वे की जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए को लोकसभा चुनाव में फायदा होते दिख रहा है। नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने से उनके वोटर अब एनडीए की ओर मुड़ गए हैं। सर्वे में 53 फीसदी लोगों ने बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के समर्थन में वोट दिया। जबकि आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को महज 23 फीसदी वोट ही मिले हैं। यह सर्वे राज्य के अलग-अलग इलाकों के 4000 से ज्यादा लोगों पर किया गया।

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अगर नीतीश कुमार आरजेडी और कांग्रेस के साथ ही बने रहते तो एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला कांटे का हो सकता था। ऐसी स्थिति में 35-35 फीसदी लोग एनडीए और महागठबंधन के पक्ष में रहते।

नीतीश कुमार की जेडीयू के बीजेपी संग सरकार बनाने से एनडीए को न केवल लोकसभा बल्कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलने की संभावना है। 54 फीसदी लोगों का मानना है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के गठबंधन की जीत होगी। वहीं, महागठबंधन के पक्ष में 27 फीसदी लोग ही दिखे।

अगर 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार फिर पाला बदलते हैं तो महागठबंधन को फायदा मिलने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन को 41 फीसदी, जबकि एनडीए को 38 फीसदी वोट ही मिलेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी का बीजेपी के कोर वोटरों ने स्वागत किया है। सर्वे के मुताबिक एनडीए में जेडीयू के आने से बीजेपी के वोटबैंक में कोई अंतर नहीं आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

9 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

15 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

16 घंटे ago