Bihar

बिहार पुलिस में होगी 67 हजार से अधिक बहाली, जानें कांस्टेबल और एसआई के कितने पद

बिहार पुलिस में बंपर भर्तियां होने वाली हैं. पहले फेज में कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और ड्राइव पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी किया जा सकता है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. अभी बिहार में शिक्षक भर्ती का तीसरा चरण चल रहा है. आइए जानते हैं कि पुलिस में किन-किन पदों पर बहाली होगी.

राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में बिहार पुलिस में कुल 67735 पदों को सृजित किया गया है. बहाली प्रक्रिया कई चरणों में हो सकती है. पुलिस में भर्तियों के विज्ञापन कब तक जारी किया जाएगा. इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

कितने पदों पर होगी बहाली?

पहले चरण में 24269 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमे एसआई के 2000, कांस्टेबल के 19469, ड्राइवर के 2800, बिहार अग्निशमन में 88 पदो पर बहाली की जाएगी. आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही करना होगा.

बता दें कि राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए बिहार लोक सेवा की ओर से 10 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. शिक्षा विभाग के तहत कक्षा 1 से 5वीं, कक्षा 6 से 8वीं, कक्षा 9 से 10वीं, कक्षा 11 से 12वीं के लिए स्कूल शिक्षक और कक्षा 9 से 10वीं के लिए विशेष स्कूल शिक्षक के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

जनरल कैटेगरी के लिए 750 रुपए, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपए, सभी आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए, दिव्यांग वर्ग के लिए (40% या अधिक) के लिए 200 रुपए और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

13 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago